May 9, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

शाला प्रवेश उत्सव में जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने छात्रों का किया तिलक व स्वागत, पुस्तकें बांटी और मिठाई खिलाई

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। ग्राम लालपुर स्थित हाई स्कूल मा चाड़ोली में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन बड़े ही उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में पहली, छठवीं और नवमी कक्षा में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि पवन कुमार सिंह ने छात्रों को तिलक लगाकर मिठाई खिलाई और उन्हें निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें वितरित कीं। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में समझाया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर भोला गोस्वामी (जनपद सदस्य), एसएमडीसी के अध्यक्ष, ग्राम पंचायत लालपुर पाथा के सरपंच श्री चतुर्भुज नायक, मंडल अध्यक्ष श्री विष्णु यादव, पांडे चाचा सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति की कामना की।

कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों व अभिभावकों की भी सहभागिता रही। इस आयोजन से विद्यालय परिवार में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ, जो आगामी शैक्षणिक सत्र की सकारात्मक शुरुआत को दर्शाता है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.