March 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में श्री शिव महापुराण कथा की तैयारी हेतु महाकाल भक्त मंडल की बैठक 2 जुलाई को

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबाऊर्जा नगरी कोरबा में श्रावण मास के पावन अवसर पर आयोजित होने जा रही श्री शिव महापुराण कथा की तैयारियों को लेकर श्री महाकाल भक्त मंडल कोरबा के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह बैठक 2 जुलाई 2025, बुधवार को सायं 4 बजे पुराना विजया टॉकीज के पास, साडा कन्या स्कूल, पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद के निवास के सामने स्थित नवीन कार्यालय में आयोजित की जाएगी।

इस बैठक में कोरबा जिले के समस्त सनातनी बंधु, समाज प्रमुख एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति अपेक्षित है। बैठक का उद्देश्य आगामी श्री शिव महापुराण कथा के आयोजन की रूपरेखा तैयार करना, कथा स्थल एवं व्यवस्था निर्धारण करना, और विभिन्न समाजों की सहभागिता सुनिश्चित करना है।

उल्लेखनीय है कि इस कथा में विश्वविख्यात कथा वाचक पंडित श्री प्रदीप मिश्रा जी (सीहोर वाले) के श्रीमुख से अमृतमयी कथा प्रवाहित होगी। इसे सफल बनाने के लिए महाकाल भक्त मंडल व्यापक स्तर पर तैयारियां कर रहा है, जिसमें हर समाज और सनातनी संगठन की भागीदारी को आवश्यक माना गया है।

महाकाल भक्त मंडल ने समस्त धार्मिक संगठनों, सामाजिक प्रतिनिधियों, युवा मंडलों एवं श्रद्धालु नागरिकों से आग्रह किया है कि वे बैठक में सम्मिलित होकर आयोजन की सफलता हेतु मार्गदर्शन दें और अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

🙏 जय श्री महाकाल 🙏
विनीत – श्री महाकाल भक्त मंडल, कोरबा

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.