मदनपुर रजकम्मा में विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण, जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति




त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। विकासखंड पाली अंतर्गत ग्राम पंचायत मदनपुर रजकम्मा में विभिन्न विकास कार्यों के भूमि पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की गरिमा मंडल अध्यक्ष बृजेश यादव, कृष्ण यादव, चतुर्भुज नायक, मंडल अध्यक्ष श्री विष्णु यादव, विपिन कौशिक, सरपंच श्रवण मरावी, जनपद उपाध्यक्ष दिल हरण कश्यप, उपसरपंच हेमलाल अहीर, प्राचार्य योगी जी सहित शिक्षकों एवं ग्रामीणजनों की उपस्थिति से और बढ़ गई।

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और पूजन के साथ की गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भूमि पूजन कर भावी निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया और लोकार्पण किए गए पूर्ण कार्यों का अवलोकन भी किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का समुचित विकास ही हमारी प्राथमिकता है। शासन की योजनाओं को धरातल पर लाकर आमजन को लाभ पहुंचाना ही वास्तविक सेवा है। उन्होंने कहा कि मदनपुर रजकम्मा जैसे दूरस्थ ग्रामों में अधोसंरचना का विकास होना बेहद जरूरी है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाएं सुलभ हों।
अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने वक्तव्यों में शासन की योजनाओं और पंचायत की सक्रिय भूमिका की सराहना की। सरपंच श्रवण मरावी और जनपद उपाध्यक्ष दिल हरण कश्यप ने क्षेत्र में हो रहे कार्यों की जानकारी दी और आगामी योजनाओं के बारे में बताया।
कार्यक्रम में प्राचार्य योगी जी सहित शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का सम्मान कर आभार प्रकट किया गया।
यह आयोजन ग्राम पंचायत के विकास की दिशा में एक प्रेरक पहल माना जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में उत्साह का वातावरण देखने को मिला।


