August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भदरापारा पोंडी में नवीन आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह रहे मुख्य अतिथि

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा। पोंडी उपसंभाग के भदरापारा ग्राम में नवीन आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चतुर्भुज नायक ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष शालिनी सिंह, ग्राम सरपंच सुमन निशा कंवर, परियोजना अधिकारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्रामीणजन एवं बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए।

 

नव निर्मित आंगनबाड़ी भवन के लोकार्पण के अवसर पर अतिथियों द्वारा विधिवत पूजन-अर्चन कर फीता काटा गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने भवन का निरीक्षण कर उसकी गुणवत्ता और सुविधा का अवलोकन किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक ग्राम में बच्चों के लिए बेहतर पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य की बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। नवीन आंगनबाड़ी भवन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इस भवन से स्थानीय बच्चों और माताओं को बेहतर सेवाएं मिलेंगी तथा यह ग्राम के समग्र विकास में सहायक सिद्ध होगा।

मंडल अध्यक्ष शालिनी सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास की आधारशिला होते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे पूरी निष्ठा से अपनी सेवाएं दें। सरपंच सुमन निशा कंवर ने ग्रामवासियों की ओर से सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम के अंत में बच्चों को पोषण सामग्री एवं शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिससे कार्यक्रम का माहौल उल्लासमय हो गया।

समारोह में स्थानीय नागरिकों ने आंगनबाड़ी भवन के निर्माण के लिए शासन एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.