May 9, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

दीपका में केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का आत्मीय स्वागत, विकास कार्यों को लेकर हुई सौजन्य भेंट

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। आज जिला कोरबा के दीपका क्षेत्र में केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री माननीय श्री सतीश चंद्र दुबे जी के आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। दीपका स्थित प्रगति हाउस में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह एवं करतला जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा ने मंत्री श्री दुबे से सौजन्य भेंट कर पुष्पगुच्छ भेंट किया और उनका आत्मीय स्वागत किया।

 

इस मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास, खनिज आधारित योजनाओं और स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की गई। डॉ. पवन सिंह एवं मनोज झा ने क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में अधोसंरचना, रोजगार एवं खनन प्रभावित क्षेत्रों में जनहित कार्यों की आवश्यकता पर मंत्रीजी का ध्यान आकर्षित किया।

सौजन्य भेंट के दौरान विवेक मार्कण्डेय, मयूर पारिक, कमलेश राय, संजू वैष्णव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर केंद्रीय मंत्री से क्षेत्र के विकास में और अधिक सहयोग की अपेक्षा जताई।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.