May 9, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बरपाली में सचिव संघ ने किया जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह का भव्य स्वागत, विकास कार्यों पर हुई चर्चा

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/कोरबा। करतला ब्लॉक के सचिव संघ द्वारा बरपाली में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह का भव्य स्वागत किया गया। अल्प प्रवास पर जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा के निवास पर पहुंचे डॉ. पवन सिंह का सम्मानपूर्वक स्वागत सचिव संघ के सदस्यों द्वारा पुष्पगुच्छ, शाल और श्रीफल भेंट कर किया गया।

इस अवसर पर सचिव संघ के सक्रिय सदस्य गीतेन्द्र जायसवाल, हरिशंकर मरार, गंगाप्रसाद साहू और उदयराम मन्नेवार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने संयुक्त रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जनपद उपाध्यक्ष का स्वागत कर उन्हें क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों से अवगत कराया।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विकास कार्यों, सचिवों की कार्यशैली, समस्याओं एवं शासन से अपेक्षित सहयोग जैसे अहम विषयों पर चर्चा हुई। डॉ. पवन सिंह ने सचिवों की बातों को गंभीरता से सुना और समाधान के लिए उचित कदम उठाने का आश्वासन भी दिया।

इस भव्य स्वागत समारोह में जनप्रतिनिधियों और पंचायत कर्मियों की सहभागिता ने कार्यक्रम को और गरिमामय बना दिया। क्षेत्र में पंचायत स्तर पर बेहतर कार्य और समन्वय के लिए इसे एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.