May 9, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा के वार्ड 21 की सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षद ने कलेक्टर से लगाई गुहार

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। वार्ड क्रमांक 21 अंतर्गत आने वाले छ ग रा वि क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षद राकेश कुमार वर्मा ने कलेक्टर कोरबा को ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। पार्षद द्वारा भेजे गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि उक्त क्षेत्र की कॉलोनी नं. 503 में लंबे समय से सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं हो रही है, जिससे क्षेत्रवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पत्र के माध्यम से पार्षद ने जानकारी दी कि मुख्य अभियंता डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह के निर्देशानुसार कॉलोनी की सफाई की जिम्मेदारी नगर निगम की है। लेकिन वर्तमान में लगभग दो माह से टेंडर प्रक्रिया के अटके रहने और ठेकेदार द्वारा कार्य शुरू न किए जाने के कारण सफाई कार्य ठप पड़ा है। इससे स्थानीय निवासियों को गंदगी, मच्छरों और दुर्गंध जैसी गंभीर समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।

पार्षद राकेश कुमार वर्मा ने पत्र में बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कलेक्टर से निवेदन किया है कि अधिकारियों को तत्काल निर्देशित कर उचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए, ताकि वार्डवासियों को राहत मिल सके।

पार्षद ने नगर निगम से अपील की है कि आमजन की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सफाई कार्य को शीघ्र प्रारंभ कराया जाए।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.