May 8, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा : वार्ड 21 के ब्लॉक 03 में खराब स्ट्रीट लाइटों को लेकर पार्षद राकेश वर्मा ने कलेक्टर से की उचित प्रकाश व्यवस्था की मांग

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 21 के अंतर्गत आने वाले छ ग रा वि मंडल के ब्लॉक-03 में व्याप्त अंधेरे की समस्या को लेकर पार्षद राकेश कुमार वर्मा ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर तत्काल प्रभाव से उचित प्रकाश व्यवस्था की मांग की है।

पार्षद राकेश वर्मा ने पत्र में उल्लेख किया है कि ब्लॉक-03 क्षेत्र में कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी हैं, जिससे रात्रि में आमजन को आवागमन में परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि पूर्व में विद्युत मुनियादी अधिकारी डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी नगर विद्युत गृह के निर्देशानुसार लाइटों की मरम्मत कराई गई थी, लेकिन अब दोबारा अधिकतर स्थानों पर अंधेरा पसरा हुआ है।

इस संबंध में सीएसईबी प्रबंधन से कई बार शिकायत की गई, लेकिन आज तक कोई सुधारात्मक कार्रवाई नहीं की गई है। पार्षद ने कलेक्टर से अनुरोध किया है कि संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर पूरे ब्लॉक क्षेत्र में शीघ्र प्रकाश व्यवस्था बहाल कराई जाए, जिससे नागरिकों को राहत मिल सके।

यह पत्र 30 जून 2025 को कलेक्टर कार्यालय को सौंपा गया है। पार्षद द्वारा यह भी कहा गया कि यदि शीघ्र कार्यवाही नहीं हुई, तो नागरिकों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.