May 8, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा वार्ड 21 में आवारा कुत्तों का आतंक, पार्षद राकेश वर्मा ने की तत्काल कार्रवाई की मांग

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा। शहर के वार्ड क्रमांक 21 सीएसईबी कॉलोनी क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। इस समस्या को लेकर वार्ड पार्षद श्री राकेश कुमार वर्मा ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

पार्षद द्वारा जिला आयुक्त को प्रेषित पत्र में उल्लेख किया गया है कि कॉलोनी में आवारा कुत्तों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हो रही है, जिससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को खतरा बना हुआ है। पत्र में बताया गया है कि कुत्तों द्वारा आवागमन कर रहे स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों पर हमले की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

पार्षद वर्मा ने जानकारी दी कि इस संबंध में उन्होंने पूर्व में भी नगर निगम व संबंधित विभाग को मौखिक और लिखित रूप से सूचित किया था, बावजूद इसके अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। जिससे वार्डवासी भय और असुरक्षा की स्थिति में जीवन जीने को मजबूर हैं।

उन्होंने स्पष्ट रूप से मांग की है कि आवारा पशु नियंत्रण टीम भेजकर जल्द से जल्द आवारा कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई की जाए, जिससे क्षेत्र में व्याप्त डर और खतरे की स्थिति से नागरिकों को राहत मिल सके।

पार्षद ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे नगर निगम कार्यालय का घेराव करने के लिए मजबूर होंगे।

यह मामला जन सुरक्षा, खासकर स्कूली बच्चों व महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा है, जिसे लेकर स्थानीय नागरिकों में भी रोष व्याप्त है और वे प्रशासन से त्वरित पहल की मांग कर रहे हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.