March 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

महापौर संजू देवी राजपूत व महिला मोर्चा के नेतृत्व में सेवा भारती छात्रावास में मनाई गई स्व. डॉ. बंशीलाल महतो की जयंती, छात्राओं को वितरित किए उपहार

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, लोकप्रिय चिकित्सक एवं कोरबा लोकसभा के पूर्व सांसद स्वर्गीय डॉ. बंशीलाल महतो जी की जयंती के अवसर पर CSEB दर्री स्थित सेवा भारती छात्रावास में भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती वैशाली रत्नपारखी एवं नगर निगम कोरबा की महापौर व महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती संजू देवी राजपूत ने संयुक्त रूप से किया।

 

इस अवसर पर छात्रावास में निवासरत ग्रामीण छात्राओं को महिला मोर्चा द्वारा कॉपी-पेन तथा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत द्वारा पानी की बॉटल भेंट कर डॉ. महतो जी के सेवा और जनकल्याणकारी जीवन को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 

कार्यक्रम में बाबूजी के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि वे केवल एक राजनेता ही नहीं, बल्कि एक उत्कृष्ट चिकित्सक, समाजसेवी एवं भारतीय जनता पार्टी के समर्पित स्तंभ थे। उन्होंने हमेशा ग्रामीण अंचल, गरीबों और शिक्षा के क्षेत्र में सुधार को प्राथमिकता दी।

 

इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व पार्षद श्री प्रवीण रत्नपारखी, नगर निगम पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन, महिला मोर्चा जिला कार्यालय प्रभारी श्रीमती हेमा पांडे, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष श्रीमती स्वाति कश्यप, महिला मोर्चा दर्री मंडल महामंत्री श्रीमती धनबाई निर्मलकर, सेवा भारती छात्रावास के सचिव श्री मेघराज बारस्कर, छात्रावास अधीक्षिका सीता दीदी सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने डॉ. बंशीलाल महतो जी के जीवन आदर्शों को आत्मसात करने और सेवा, शिक्षा व समाज के प्रति अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम भावनात्मक वातावरण और प्रेरणादायक संदेशों से परिपूर्ण रहा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.