पूर्व सांसद डॉ. बंसीलाल महतो की जयंती पर संत कंवर राम गार्डन में वृक्षारोपण, भाजपा नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि




त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। दिनांक 30 जून 2025 को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, जनसेवक एवं कोरबा लोकसभा के पूर्व लोकप्रिय सांसद स्वर्गीय डॉ. बंसीलाल महतो जी की जयंती के अवसर पर कोरबा स्थित संत कंवर राम गार्डन में श्रद्धांजलि स्वरूप वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. महतो जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री सरजू अजय, कोरबा मंडल अध्यक्ष श्री योगेश मिश्रा, मंडल महामंत्री एवं पार्षद श्री युगल कैवर्त, पार्षद श्रीमती शकुंतला यादव, पार्षद श्रीमती रूबी सागर, श्रीमती प्रमिला सागर, श्रीमती पिंकी यादव, श्री भोलू यादव, श्री सूरज पांडे, श्री उत्तम जायसवाल, श्री गिरीश नामदेव, श्री नवीन जायसवाल, श्री राजेंद्र राजपूत, श्री हेमंत चौहान, श्री विजय गुप्ता, श्री गुहाराम टंडन तथा श्री नवनीत राहुल शुक्ला सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

उक्त अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि डॉ. बंसीलाल महतो जी केवल एक राजनेता नहीं बल्कि एक समाज सुधारक, कुशल चिकित्सक और जनसेवक के रूप में जाने जाते थे। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों को आगे बढ़ाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने पौधों की देखरेख का संकल्प लिया और डॉ. महतो जी के योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


