May 8, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

डॉ. बंसीलाल महतो की जयंती पर मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में फलदार पौधारोपण एवं कबूतरों को दाना चुगाकर दी गई श्रद्धांजलि

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   कोरबा। छत्तीसगढ़ के प्रख्यात चिकित्सक, समाजसेवी एवं कोरबा लोकसभा के पूर्व सांसद परम श्रद्धेय डॉ. बंसीलाल महतो (बाबू जी) की जयंती अवसर पर मिनीमाता कन्या महाविद्यालय, घंटाघर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत एक सेवा भावी बुजुर्ग मजदूर के हाथों फलदार पौधारोपण कर कराई गई, जिससे समाज में श्रम और सेवा के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया। इसके साथ ही शांति और भाग्य के प्रतीक माने जाने वाले सैकड़ों कबूतरों को चना एवं गेहूं खिलाकर प्रकृति और जीवों के प्रति संवेदनशीलता को भी दर्शाया गया।

 

इस भावनात्मक आयोजन में कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, मंडल महामंत्री श्री दिनेश वैष्णव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओबीसी मोर्चा श्री अनिल वस्त्रकर, श्री जुगल पालीवाल, श्री यशवंत एवं श्री श्याम साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

उक्त आयोजन ने न सिर्फ श्रद्धेय डॉ. बंसीलाल महतो जी के सेवा भाव, जनसमर्पण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता के संदेश को जनमानस तक पहुँचाया, बल्कि युवा पीढ़ी को प्रकृति और समाज सेवा के प्रति प्रेरित भी किया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.