August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

स्व. बंसीलाल महतो की जयंती पर वार्ड 39 में स्टेशनरी वितरण और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा, 30 जून 2025। कोरबा लोकसभा के पूर्व सांसद स्वर्गीय बंसीलाल महतो जी की जयंती के अवसर पर वार्ड क्रमांक 39 में एक सामाजिक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व वार्ड पार्षद श्री तरुण राठौर द्वारा किया गया, जिसमें महिला मोर्चा बालको मंडल की सक्रिय भागीदारी रही।

 

इस अवसर पर सेक्टर-4 स्थित प्राइमरी स्कूल में बच्चों को स्टेशनरी किट, कॉपियाँ और चॉकलेट वितरित की गईं। बच्चों में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल देखने को मिला। इसके साथ ही विद्यालय के सामने स्थित उद्यान में “बाबूजी” स्व. बंसीलाल महतो जी की स्मृति में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

 

कार्यक्रम में महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अर्चना रूनिझा, श्रीमती हेमलता निर्मलकर, रेणु प्रसाद, मीणा भैसारे, रंजीत मौर्य, मीणा मांझी, मंजू ठाकुर, कल्याणी दुबे सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने स्व. बंसीलाल महतो जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस आयोजन के माध्यम से न केवल बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया, बल्कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता का भी संदेश दिया गया। वार्डवासियों ने इस सराहनीय पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.