August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

देवरी शासकीय विद्यालय में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए हर्षोल्लास से मनाया गया प्रवेश उत्सव

1 min read

त्रिनेत्र      देवरी, 30 जून 2025 (सोमवार)। शासकीय उच्च माध्यमिक शाला देवरी में आज नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के स्वागत हेतु प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।

 

कार्यक्रम में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष तथा भारतीय जनता पार्टी जवाली मंडल के महामंत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यालय में प्रवेश लेने वाले बच्चों का तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर एवं पाठ्यपुस्तकें वितरित कर अभिनंदन किया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत देवरी के सरपंच श्री शिवलाल कंवर, जनपद प्रतिनिधि श्री भुवन पाल कंवर, प्राचार्य श्री तंवर, प्रधानपाठक श्री दुबे तथा विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, अभिभावकगण और शाला परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

अतिथियों ने अपने उद्बोधन में शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए बच्चों को नियमित अध्ययन और अनुशासित जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। पूरा आयोजन उत्सवमय वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिससे विद्यार्थियों और अभिभावकों में नई ऊर्जा और उमंग का संचार हुआ।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.