March 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

महापौर संजू देवी राजपूत ने केंद्रीय कोयला राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे से की मुलाकात, कोरबा की जर्जर सड़कों व पुल निर्माण पर शीघ्र कार्रवाई की मांग

कोरबा, 30 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा नगर निगम की महापौर संजू देवी राजपूत ने आज दीपका स्थित प्रगति हाउस में केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान महापौर ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया और कोरबा नगर निगम क्षेत्र के प्रमुख समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।

 

मुलाकात में महापौर ने कोरबा की जर्जर हो चुकी सड़कों की स्थिति पर गहरी चिंता जताई और कहा कि कोरबा शहरी क्षेत्र, विशेषकर कुसमुंडा से सर्वमंगला मार्ग की हालत बेहद खराब है, जिससे आम जनता को आवागमन में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सर्वमंगला के पास नवीन पुल निर्माण की प्रक्रिया को शीघ्र शुरू करने का भी आग्रह किया।

केंद्रीय मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए भरोसा दिलाया कि कोरबा की सड़कों की मरम्मत और पुल निर्माण कार्य को प्राथमिकता के साथ संबंधित विभागों के माध्यम से आगे बढ़ाया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कोरबा देश की ऊर्जा राजधानी है, ऐसे में यहां की आधारभूत संरचनाओं का मजबूत होना अत्यंत आवश्यक है।

इस सौजन्य भेंट को कोरबा नगर के विकास की दिशा में सकारात्मक कदम माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में सड़क और पुल जैसी बुनियादी समस्याओं के समाधान की उम्मीद बढ़ी है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.