पूर्व सांसद डॉ. बंशीलाल महतो की जयंती पर तौलीपाली में फलदार पौधारोपण, बच्चों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि




कोरबा, 30 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद स्वर्गीय डॉ. बंशीलाल महतो की जयंती पर कुदमुरा मंडल के ग्राम तौलीपाली में पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक स्मरण का अद्भुत संगम देखने को मिला। ग्राम के शिव मंदिर और प्राथमिक शाला परिसर में फलदार पौधे लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर भाजपा कोरबा के जिला महामंत्री टिकेश्वर सिंह राठिया, पूर्व महामंत्री हेमलाल झारिया, भाजपा जिला सदस्य (युवा मोर्चा) नीरज मिश्रा, युवा मोर्चा महामंत्री रामायण सिंह राठिया, उपाध्यक्ष सनिल झारिया, बूथ सचिव पुरुषोत्तम राठिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पौधारोपण कार्यक्रम में प्राथमिक शाला के शिक्षकगण एवं स्कूली बच्चे भी शामिल हुए। बच्चों ने पौधों की देखभाल का संकल्प लेते हुए स्व. बंशीलाल महतो जी के योगदान को याद किया और उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।
यह आयोजन न सिर्फ पूर्व सांसद के प्रति सम्मान का प्रतीक बना, बल्कि पर्यावरण जागरूकता और नई पीढ़ी में सेवा भाव जागृत करने का संदेश भी लेकर आया।


