अमित चिमनानी ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया व सांसद सुधांशु त्रिवेदी से की मुलाकात




दिल्ली, 30 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने आज दिल्ली में केंद्रीय मंत्री (खेल, युवा, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय) श्री मनसुख मांडविया और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दोनों वरिष्ठ नेताओं को छत्तीसगढ़ आगमन के लिए आमंत्रित किया।

मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय राजनीति की वर्तमान दिशा और संगठन की भूमिका सहित कई समसामयिक विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ। चिमनानी ने प्रदेश संगठन के कार्यों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी भी साझा की।
यह बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सक्रियता को लेकर केंद्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण रही।


