March 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बंशीलाल महतो की जयंती पर सेवा का संकल्प, वृद्धाश्रम में बुजुर्गों का सम्मान और महापौर ने की किचन शेड की घोषणा

कोरबा, 30 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  जनसेवा को जीवन का उद्देश्य मानने वाले स्वर्गीय डॉ. बंशीलाल महतो की जयंती पर शहर के वृद्धाश्रम में सेवा और संवेदनशीलता का अनूठा आयोजन हुआ। इस अवसर पर बुजुर्गों को साल, साड़ी, छाता एवं फल भेंट कर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि नगर निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत ने डॉ. बंशीलाल महतो की स्मृति में अपने निजी निधि से वृद्धाश्रम में किचन शेड निर्माण की घोषणा कर दी।

महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि डॉ. बंशीलाल महतो हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने की बात करते थे। उनकी यही सोच आज भी हमें प्रेरणा देती है और उनके बताए रास्ते पर चलकर हम सब समाज के लिए कुछ सकारात्मक कर सकते हैं।

 

इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, पार्षदगण एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें मनीष मिश्रा, माधव जायसवाल, दर्शन सिंह चावला, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष देवकी साहू, मंडल उपाध्यक्ष रामेश्वर वैष्णव, मंडल मंत्री उत्तम यादव, पार्षद भानुमति जायसवाल, रामाधार पटेल, प्रेम साहू, अजय कश्यप, भानु यादव, रामधन पाण्डेय, भागवत साहू एवं मोहर गोस्वामी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

सभी उपस्थितजनों ने डॉ. महतो के जीवन आदर्शों और उनके समाजसेवी कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वृद्धाश्रम में मौजूद बुजुर्गों ने भी इस पहल की सराहना की और आयोजकों को आशीर्वाद दिया।

यह आयोजन सेवा, सम्मान और सामाजिक उत्तरदायित्व की मिसाल बन गया, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.