March 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोसाबाड़ी मंडल के वार्ड 19 में शक्ति केंद्र जन चौपाल आयोजित, विकसित भारत 2047 का लिया गया संकल्प

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा। भारतीय जनता पार्टी कोसाबाड़ी मंडल द्वारा संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम अंतर्गत सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के स्वर्णिम 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज दिनांक 29 जून 2025 को वार्ड क्रमांक 19 मानस नगर पथरीपारा में शक्ति केंद्र जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जन तक पहुंचाना और विकसित भारत 2047 के संकल्प की दिशा में जनभागीदारी सुनिश्चित करना था।

 

कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने हेतु शपथ दिलाई गई और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में हुए सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के कार्यों की जानकारी दी गई।

 

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में नरेंद्र देवांगन (जिला महामंत्री युवा मोर्चा व पार्षद) ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर ने की। प्रदेश कार्य समिति सदस्य (झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ) लक्ष्मण श्रीवास ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

इस दौरान अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे: मंडल महामंत्री दिनेश वैष्णव, मंडल उपाध्यक्ष पुनिराम साहू, मंडल मंत्री मिलाप राम बरेठ, शक्ति केंद्र संयोजक हर नारायण विश्वकर्मा, सह संयोजक मैनेजर दास, लक्ष्मी जल तारे, श्रीधर द्विवेदी, अर्जुन गुप्ता, त्रिलोकी राठौर, विकास मिश्रा, राम कुमार राठौर, नंदू और युगल।

कार्यक्रम में वार्ड की वरिष्ठ जनों एवं मातृशक्ति का श्रीफल एवं गमछा पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। चौपाल के माध्यम से जन संवाद स्थापित कर योजनाओं की जानकारी दी गई, जिससे वार्डवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम सफल संचालन एवं जन सहभागिता से यह स्पष्ट हुआ कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूल मंत्र पर विकसित भारत 2047 का सपना जल्द ही साकार होगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.