March 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज रायपुर चुनाव में लखन लाल कोशले बने अध्यक्ष, पैनल को मिली ऐतिहासिक जीत

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   रायपुर। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज का बहुप्रतीक्षित चुनाव आज रायपुर के कालीबाड़ी में शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मतदान प्रक्रिया पूरी की गई, जिसमें भारी उत्साह देखा गया।

 

चुनाव परिणाम में लखन लाल कोशले भैया जी ने भारी मतों से जीत दर्ज कर अध्यक्ष पद पर सफलता प्राप्त की। उनके नेतृत्व वाली पूरी पैनल ने एकतरफा विजय हासिल करते हुए समाज के विश्वास और समर्थन को सिद्ध किया।

लखन लाल कोशले की जीत पर उनके समर्थकों और समाजजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। विजय की घोषणा होते ही उपस्थित जनसमूह ने तालियों और जयघोषों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। समाज के वरिष्ठजनों, महिला प्रतिनिधियों एवं युवा वर्ग ने इस परिणाम को समाज के एकजुटता और सकारात्मक सोच की दिशा में बड़ा कदम बताया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष लखन लाल कोशले ने समाज के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे समाज की है। उन्होंने यह भी कहा कि समाज के हित में समर्पित भाव से कार्य करना उनकी प्राथमिकता होगी और समाज को एकता, शिक्षा, संस्कार एवं विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

चुनाव में पारदर्शिता बनाए रखने हेतु गठित समिति ने निष्पक्ष प्रक्रिया सुनिश्चित की और सभी उम्मीदवारों को बराबरी का अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी विजयी सदस्यों को पुष्पगुच्छ एवं शुभकामनाओं के साथ सम्मानित किया गया।

इस ऐतिहासिक जीत के लिए लखन लाल कोशले एवं उनकी पूरी टीम को समाजजनों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.