August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोसाबाड़ी मंडल के सभी बूथों में सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ का 123वां संस्करण

1 min read

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 123वां भाग आज देशभर में प्रसारित हुआ। कोसाबाड़ी मंडल के सभी शक्तिकेंद्रों एवं बूथों पर इस कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने एकत्र होकर उत्साहपूर्वक सुना।

 

इस अवसर पर मंडल के वार्डों में विशेष रूप से व्यवस्था की गई थी ताकि अधिक से अधिक लोग प्रधानमंत्री जी के विचारों से सीधे जुड़ सकें। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने देश की उपलब्धियों, सामाजिक नवाचार, जन भागीदारी और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में लोगों की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने युवा शक्ति, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण तथा सामान्य नागरिकों के प्रेरणादायी कार्यों की सराहना करते हुए देशवासियों को नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

 

कोसाबाड़ी मंडल में मंडल अध्यक्ष, बूथ प्रभारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता, पार्षद एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। सभी ने प्रधानमंत्री जी की बातों को गंभीरता से सुना और उनके संदेशों से प्रेरणा ली।

मंडल के कई बूथों पर वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान जैसे कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिससे जन सहभागिता और सामाजिक चेतना को बल मिला। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक संवाद नहीं, बल्कि यह कार्यक्रम देश के जन-जन को जोड़ने का माध्यम है जो भारत के निर्माण की दिशा में प्रेरणास्रोत बन चुका है।

कार्यक्रम उपरांत कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने अपने विचार साझा किए और इस बात पर गर्व व्यक्त किया कि वे एक ऐसे नेतृत्व के साथ जुड़कर देश के नव निर्माण में भागीदार बन रहे हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.