August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

प्रियदर्शिनी नगर में ‘मन की बात’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी और भाजपा पदाधिकारी रहे उपस्थित

1 min read

 

📍रायपुर, 29 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का आज प्रियदर्शिनी नगर में भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री अमित चिमनानी के संयोजन में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में आम नागरिक, सामाजिक प्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा कोषाध्यक्ष श्री नंदन जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अखिलेश सोनी, श्री निशिकांत पांडे, पार्षद एवं एमआईसी मेंबर डॉ. अनामिका सिंह, श्रीमती संतोष हयाल और श्री श्याम चावला विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम की गरिमा को और अधिक बढ़ाने हेतु शहर की विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इनमें प्रमुख रूप से कैट (CAIT), पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत, पूज्य कंध कोट पंचायत, भारतीय सिंधु सभा एवं पूज्य महावीर नगर पंचायत के पदाधिकारीगण सम्मिलित थे।

‘मन की बात’ कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विचारों को जनसमूह ने एकाग्रचित्त होकर सुना। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह कार्यक्रम जन संवाद का एक प्रेरणादायक माध्यम बन गया है जो समाज के हर वर्ग को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है।

 

कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वय श्री अमित चिमनानी ने बखूबी निभाया। आयोजन में भाजपा के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम में ऊर्जा और उत्साह का वातावरण बना रहा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.