August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

दंतेवाड़ा में मन की बात का 123वां संस्करण: विधायक चैतराम अटामी व जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने कार्यकर्ताओं संग सुना प्रधानमंत्री का संदेश

1 min read

📍 दंतेवाड़ा, 29 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा राहुल ****/  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का 123वां संस्करण आज पूरे देश के साथ-साथ दंतेवाड़ा जिले में भी उत्साहपूर्वक सुना गया। भाजपा बचेली मंडल के बूथ क्रमांक 137 पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री संतोष गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इसी क्रम में दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री चैतराम अटामी ने दंतेवाड़ा मंडल के शक्तिकेंद्र चितालुर, बूथ क्रमांक 153 में पहुँचकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री का संदेश सुना। कार्यक्रम के बाद उन्होंने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर वृक्षारोपण भी किया।

विधायक चैतराम अटामी ने इस अवसर पर कहा कि “मन की बात केवल एक संवाद नहीं, बल्कि यह देश की सामाजिक, सांस्कृतिक और नैतिक चेतना को जाग्रत करने का सशक्त माध्यम है।” उन्होंने युवाओं को इससे प्रेरणा लेने की बात कही।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री संतोष गुप्ता ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का यह कार्यक्रम हमें समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा देता है। हमें इन विचारों को घर-घर पहुँचाना है, ताकि जनजागरण और राष्ट्रीय निर्माण की दिशा में पार्टी की भूमिका और मजबूत हो।”

इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, महिला मोर्चा की सदस्याएं तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का वातावरण राष्ट्रभावना, प्रेरणा और पर्यावरण-संरक्षण के भाव से ओतप्रोत रहा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.