आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर “युवा संसद” का आयोजन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया पोस्टर विमोचन




📍रायपुर, 29 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ भारतीय लोकतंत्र के सबसे काले अध्याय – आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा “युवा संसद (मॉक पार्लियामेंट)” का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर भाजयुमो का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से भेंट करने पहुंचा और उन्हें आयोजन की विस्तृत जानकारी दी।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस पहल की सराहना करते हुए मॉक पार्लियामेंट के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को आपातकाल की गंभीरता और उस समय लोकतंत्र पर हुए हमले को जानने की आवश्यकता है। प्रेस सेंसरशिप, मीडिया ब्लैकआउट, संचार प्रतिबंध, नागरिक अधिकारों का हनन और राजनीतिक बंदियों की पीड़ा – ये सब वह सच्चाई हैं जिन्हें युवा संसद के माध्यम से नए भारत के युवा समझ सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन युवाओं को इतिहास से जोड़ने और लोकतंत्र की रक्षा के प्रति उन्हें सजग करने का श्रेष्ठ प्रयास है। उन्होंने भाजयुमो के इस रचनात्मक प्रयास की सराहना करते हुए इसे जन-जागरूकता की दिशा में एक मजबूत कदम बताया।
प्रतिनिधिमंडल में भाजयुमो के महामंत्री उपकार चंद्राकर, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र नाग, हरि ॐ साहू, प्रदेश मंत्री पीयूष सिंह, गौरी गुप्ता, शुभम शर्मा, गोविंदा गुप्ता, अभिषेक धनकर, राजा पांडेय, आकाश ठाकुर, अंजिनेश शुक्ला, फनेन्द्र वर्मा, रवि सिन्हा सहित कई अन्य युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस आयोजन से युवा पीढ़ी को न केवल संवैधानिक मूल्यों की जानकारी मिलेगी, बल्कि वे लोकतंत्र की रक्षा हेतु अपने कर्तव्यों के प्रति भी सजग होंगे।


