August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बूथ क्रमांक 230 में प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण, वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे उपस्थित

1 min read

📍कोरबा, 29 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 123वां संस्करण पूरे देशभर की तरह कोरबा जिले में भी उत्साहपूर्वक सुना गया। कोरबा मंडल के बूथ क्रमांक 230 में यह कार्यक्रम श्री सोनी जी के निवास स्थान पर आयोजित हुआ, जहां भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री राम शंकर साहू, सुकेश दालाल, अनिल सोनी, विष्णु गोंड सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के राष्ट्रहित में दिए गए प्रेरणादायक विचारों को सभी कार्यकर्ताओं ने ध्यानपूर्वक सुना और आत्मसात किया। ‘मन की बात’ कार्यक्रम ने कार्यकर्ताओं को जनसेवा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से संगठनात्मक एकता और सकारात्मक ऊर्जा की भावना को बल मिला।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.