August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का कोरबा नगर मंडल के मुड़ापार शक्तिकेंद्र में उत्साहपूर्वक श्रवण

1 min read

📍कोरबा, 29 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/     प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 123वां संस्करण कोरबा नगर मंडल के शक्तिकेंद्र मुड़ापार, वार्ड क्रमांक 29 में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक रूप से सुना गया। इस आयोजन में कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने देशहित के मुद्दों पर प्रधानमंत्री के विचारों को सुना और सराहा।

कार्यक्रम का संयोजन शक्तिकेंद्र संयोजक श्री राजेन्द्र सिंह राजपूत एवं सह-संयोजक श्री नवीन कुमार जायसवाल के नेतृत्व में हुआ। बूथ क्रमांक 225 के अध्यक्ष श्री हेमंत कुमार चौहान की सक्रिय भागीदारी रही, वहीं कार्यक्रम प्रभारी के रूप में श्रीमति राधिका श्रीवास ने संचालन की जिम्मेदारी निभाई।

इस अवसर पर श्रीमति राजकुमारी चौहान, श्रीमति राजेश्वरी, श्रीमति रामेश्वरी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
सभी ने प्रधानमंत्री द्वारा प्रस्तुत विषयों जैसे पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सेवा और जनभागीदारी पर प्रेरणादायी संदेशों को सराहते हुए उन्हें आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच सकारात्मक ऊर्जा और संगठनात्मक एकता की झलक देखने को मिली।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.