March 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कटघोरा मंडल के सभी शक्तिकेंद्रों में मन की बात कार्यक्रम का आयोजन, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने साझा की सहभागिता

📍कटघोरा | 29 जून 2025
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/     प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का 123वां संस्करण आज दिनांक 29 जून 2025, रविवार को पूरे देशभर की तरह कटघोरा मंडल के विभिन्न शक्तिकेंद्रों एवं बूथों में भी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सुना गया। कार्यक्रम का आयोजन मंडल के सलोरा, डिंडोलभाटा, लौतलौता, छुरी, धवाईपुर, डेलवाडीह, जुराली, मोहलाइनभाटा, तहसीलभाटा और पुरानी बस्ती के शक्तिकेंद्रों पर किया गया।

पुरानी बस्ती शक्तिकेंद्र में
मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग, मंडल महामंत्री समजीत सिंह, विधायक प्रतिनिधि अमित जायसवाल, बूथ अध्यक्ष शिव अग्रवाल, सत्यम जायसवाल और आदित्य साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

धवाईपुर शक्तिकेंद्र में
रामप्रसाद कोरम (मंडल महामंत्री भाजपा कटघोरा) के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ।

छुरी शक्तिकेंद्र-1 में
नगर पंचायत अध्यक्ष छुरीकला श्रीमती पद्मिनी प्रीतम देवांगन, शक्तिकेंद्र प्रभारी डेक्रांत देवांगन, विधायक प्रतिनिधि प्रीतम देवांगन एवं हीरानंद पंजवानी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

लौतलौता शक्तिकेंद्र में
गोविंद सिंह एवं देवेंद्र देवांगन सहित कार्यकर्ता शामिल रहे।

 

डिंडोलभाटा शक्तिकेंद्र में
अमृत भारीय ने कार्यक्रम का संयोजन किया।

तहसीलभाटा शक्तिकेंद्र में
पार्षद राजू दिवान, बूथ अध्यक्ष गोपेन्द्र पाण्डेय, राजेश गुप्ता, उतरा चौहान (मंत्री भाजपा मंडल कटघोरा), सरिता यादव, परमिला यादव, पुष्पा निराला, प्रियंका नन्नू बाई, सुकृत बाई, शक्तिकेंद्र प्रभारी सुनील कुर्रे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जुराली शक्तिकेंद्र में
स्नेहलता पटेल (शक्तिकेंद्र प्रभारी) के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

मोहलाइनभाटा शक्तिकेंद्र में
पूर्व मंडल अध्यक्ष धन्नू प्रसाद दुबे ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के संदेश को सुना।

सलोरा शक्तिकेंद्र में
बूथ अध्यक्ष बौद्धराम केवट, बंधनराम केवट, सुखीराम केवट, संतराम केवट, सुनाराम केवट, घनश्याम प्रसाद, बालकृष्ण निषाद, कृष्ण कुमार अग्रवाल (वरिष्ठ भाजपा नेता, छुरीकला) सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

👉 कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जी ने अपने संबोधन में सामाजिक एकता, राष्ट्र निर्माण, पर्यावरण संरक्षण तथा जनसहभागिता जैसे अहम विषयों पर विचार व्यक्त किए। कटघोरा मंडल के कार्यकर्ताओं ने उनके संदेशों को आत्मसात करते हुए सेवा और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

यह आयोजन भाजपा की जमीनी संगठनात्मक मजबूती और जनजागरूकता के लिए एक प्रेरक उदाहरण बना।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.