तिलकेजा गांव में ‘मन की बात’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश




📍तिलकेजा, जिला कोरबा | 29 जून 2025
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ ग्राम तिलकेजा में आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 123वां संस्करण सामूहिक रूप से सुना गया। इस अवसर पर गांव में विशेष रूप से साउंड सिस्टम के माध्यम से कार्यक्रम का प्रसारण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं ग्रामवासियों ने सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 02 श्रीमती सुष्मिता अनन्त, क्षेत्र क्रमांक 03 श्रीमती सावित्री कंवर, भाजपा मंडल उरगा अध्यक्ष श्री किशन साव, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री अजय कंवर, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री कमलेश अनन्त, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा सोनवानी, बूथ अध्यक्ष श्री शोभाराम कश्यप, एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री राम मनोहर सोनी, श्री मनिलाल हलवाई, श्री रामनिरंजन जायसवाल, श्री दिनेश कौशिक, श्री अभिषेक यादव, श्री शैलेन्द्र यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम उपरांत तिलकेजा पंचायत के सरपंच, पंच, जनपद सदस्य तथा सभी उपस्थितजनों द्वारा ट्री गार्ड सहित 25 पौधों का वृक्षारोपण किया गया। यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम था, बल्कि ग्रामवासियों में हरियाली के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी का भी प्रतीक बनी।

👉 ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के विचारों ने सभी को प्रेरित किया और इस आयोजन ने सामाजिक समरसता, पर्यावरणीय चेतना एवं जनभागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।



