August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

पाली मंडल में ‘मन की बात’ कार्यक्रम के साथ चला पर्यावरण संदेश, डॉ. पवन सिंह के नेतृत्व में हुआ वृक्षारोपण

1 min read

📍पाली, कोरबा | 29 जून 2025
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   भारतीय जनता पार्टी मंडल पाली द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “मन की बात” कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण विशेष आयोजन के रूप में संपन्न हुआ। यह आयोजन मंडल महामंत्री श्री कामता जायसवाल के निवास स्थान पर किया गया, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष माननीय डॉ. पवन सिंह एवं मंडल अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

 

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी सहभागिता निभाई और प्रधानमंत्री जी के विचारों को गहराई से सुना। प्रधानमंत्री जी ने अपने संबोधन में विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और विकास से जुड़े मुद्दों पर प्रकाश डालते हुए नागरिकों को प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम के पश्चात मुनगाडीह के स्कूल परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत डॉ. पवन सिंह के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया। इस पर्यावरणीय पहल के माध्यम से उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने प्रकृति के संरक्षण और भावनात्मक जुड़ाव का संदेश समाज को दिया।

👉 इस संयुक्त कार्यक्रम ने न केवल केंद्र सरकार की योजनाओं और सोच को जन-जन तक पहुँचाया, बल्कि पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और सहभागिता का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.