August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

संडैल गांव में ‘मन की बात’ कार्यक्रम का हुआ सामूहिक श्रवण, भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने व्यक्त की सराहना

1 min read

📍बरपाली, सरगबुंदिया | 29 जून 2025
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   बरपाली भाजपा मंडल के शक्ति केंद्र सरगबुंदिया अंतर्गत ग्राम संडैल में आज बूथ क्रमांक 148 एवं 150 के भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणजनों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणास्पद मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया।

कार्यक्रम में शक्ति केंद्र प्रभारी श्री चतुर लाल कश्यप, भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री श्री मणि शंकर कश्यप, बरपाली भाजपा मंडल महामंत्री श्री मगर चंद कश्यप की विशेष उपस्थिति रही। इन सभी नेताओं ने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री के संदेशों को सुना और उस पर विचार साझा किए।

इस अवसर पर भाजपा के कई बूथ कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित थे। प्रधानमंत्री जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम से प्रेरित होकर उपस्थित जनों ने सामाजिक सहभागिता, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।

👉 यह आयोजन भाजपा के संगठनात्मक शक्ति को जमीनी स्तर तक मजबूत करने और सरकार के संदेशों को आमजन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा गया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.