कोरबा नगर मंडल के मुड़ापार वार्ड में ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन, अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों की रही विशेष उपस्थिति




📍कोरबा, 29 जून |
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 123वां संस्करण आज कोरबा नगर मंडल के शक्तिकेंद्र मुड़ापार वार्ड क्रमांक 29 में कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने एक साथ सुना। यह आयोजन बूथ क्रमांक 222 पर किया गया, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के संयोजक श्री राजेन्द्र सिंह राजपूत तथा सह-संयोजक श्री नवीन कुमार जायसवाल के नेतृत्व में इस आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। बूथ अध्यक्ष श्री नरेंद्र जायसवाल और कार्यक्रम प्रभारी श्रीमति संगीता साव की देखरेख में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सराहनीय रही।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्री सरजू अजय (जिला अध्यक्ष, अनुसूचित जाति मोर्चा, कोरबा), श्री राजेश लहरे (जिला महामंत्री, अनुसूचित जाति मोर्चा, कोरबा) विशेष रूप से उपस्थित रहे और प्रधानमंत्री जी के विचारों से सभी को अवगत कराया।
कार्यक्रम में सुश्री सावित्री धांधी, श्रीमति राजकुमारी, श्रीमति नान बाई, शिव शंकर, श्रीमति नीता, श्रीमति प्रतिमा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने प्रधानमंत्री जी के संदेशों को आत्मसात करते हुए संकल्प लिया कि समाजहित में उनके मार्गदर्शन पर चलेंगे।


