March 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

फरसवानी मंडल में आपातकाल की 50वीं बरसी पर ‘काला दिवस’ कार्यक्रम आयोजित, लोकतंत्र पर हुए हमले को किया याद

📍फरसवानी, जिला कोरबा | 25 जून 2025

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  भारतीय लोकतंत्र के सबसे काले अध्याय – 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल की 50वीं बरसी पर भाजपा फरसवानी मंडल द्वारा ‘काला दिवस’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत के संविधान, नागरिक अधिकारों और प्रेस की स्वतंत्रता पर हुए हमले की याद में आयोजित किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य श्री रामनारायण शराफ, फरसवानी मंडल अध्यक्ष श्री नरेंद्र बिंझवार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री जगदीश यादव, तथा श्री सुनाऊ राम देवांगन ने आपातकाल के ऐतिहासिक प्रसंगों को रखते हुए कांग्रेस द्वारा उस समय किए गए दमनात्मक कार्यों की कड़ी आलोचना की। वक्ताओं ने कहा कि 1975 में लगाए गए आपातकाल ने भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को गहरे आघात पहुँचाया और आज की पीढ़ी को इस इतिहास से सीख लेने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम का संचालन श्री रमेश मननेवार द्वारा किया गया, जिन्होंने उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओं का स्वागत भी किया।

बैठक में उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ता:
रामकृष्ण तिवारी, अंतराम यादव (कार्यक्रम संयोजक), रामनाथ कश्यप, श्रीमती सुखबाई, तुलाराम मननेवार, घासी पटेल, मिलो मननेवार, वीर सिंह मननेवार, सुरेश यादव, रामखेलावन मननेवार, एकादशी मननेवार, गोपी देवांगन, लक्ष्मीचंद देवांगन, हेमलाल देवांगन, गंगा देवांगन, ओमप्रकाश देवांगन, शंकर मांझी, हरि देवांगन, डॉ. प्रसाद देवांगन, लच्छी देवांगन, सट्टू देवांगन, डिशन कर्ष, गणेश चौहान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के समापन अवसर पर वरिष्ठ महिला कार्यकर्ता श्रीमती सुखबाई जी ने सभी कार्यकर्ताओं एवं वक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम हमें लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सतर्क और सक्रिय बनाते हैं।

🔷 कार्यक्रम ने न केवल इतिहास को जीवंत किया, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध भावनाओं को भी मजबूती दी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.