बरपाली मंडल के ग्राम गुमिया में बूथ 144 पर कार्यकर्ताओं ने सुना ‘मन की बात’ का 123वां संस्करण




📍ग्राम पंचायत गुमिया, बरपाली मंडल | 29 जून 2025
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणादायक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 123वां संस्करण बरपाली मंडल के बूथ क्रमांक 144, ग्राम पंचायत गुमिया में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा सामूहिक रूप से सुना गया।
इस अवसर पर मंडल के कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और आत्मसात किया। कार्यक्रम में देशहित, समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण तथा आगामी योजनाओं पर प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए संदेशों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में ग्राम के वरिष्ठ कार्यकर्ता, युवा साथी, महिला मोर्चा की सदस्याएं एवं ग्रामीणजन उत्साहपूर्वक शामिल हुए। इस आयोजन से समाज में सकारात्मकता, सेवा भाव और संगठनात्मक एकता की भावना और भी प्रबल हुई।
कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने एकमत होकर प्रधानमंत्री जी के आह्वान “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में भागीदारी का संकल्प लिया और ग्राम में वृक्षारोपण का भी निर्णय लिया गया।
👉 यह कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक मजबूती और जनता के साथ जुड़ाव का एक प्रेरणास्पद उदाहरण रहा।


