August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“मुंगाणिह बस्ती पारा में ‘मन की बात’ कार्यक्रम और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान आयोजित, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह रहे मुख्य अतिथि”

1 min read

📍कोरबा, 29 जून 2025।

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणादायी रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 123वें संस्करण का सामूहिक श्रवण आज मुंगाणिह बस्ती पारा में किया गया। इस अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवन कुमार सिंह शामिल हुए। उनके साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल, मंडल महामंत्री कामता प्रसाद जायसवाल, तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता कीर्ति कश्यप, हरीश साहू, ज्ञान सिंह राजपाल, प्रियेश गुप्ता, विष्णु यादव, गंगा प्रसाद पटेल, जितेंद्र सलाम व शाहित विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं और गणमान्यजनों ने हाई स्कूल परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाएंगे और जन-जन को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करेंगे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.