March 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा नगर मंडल के मुड़ापार शक्तिकेंद्र में बूथ कार्यकर्ताओं ने सुनी “मन की बात”, सामाजिक समरसता का संदेश हुआ प्रबल

📍 कोरबा, 29 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणादायी रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का सामूहिक श्रवण रविवार को कोरबा नगर मंडल के शक्तिकेंद्र मुड़ापार (वार्ड क्रमांक 29) में आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्थानीय बूथ क्रमांक 222 के समस्त कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के संयोजक श्री राजेन्द्र सिंह राजपूत एवं सह-संयोजक श्री नवीन कुमार जायसवाल के नेतृत्व में आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। बूथ अध्यक्ष श्री नरेंद्र जायसवाल एवं कार्यक्रम प्रभारी श्रीमति संगीता साव ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अनुसूचित जाति मोर्चा, कोरबा के जिला अध्यक्ष श्री सरजू अजय, एवं जिला महामंत्री श्री राजेश लहरे की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने प्रधानमंत्री के उद्बोधन को प्रेरणास्पद बताते हुए बूथ स्तर तक सामाजिक जागरूकता और जनहित योजनाओं के प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में सुश्री सावित्री धांधी, श्रीमति राजकुमारी, श्रीमति नान बाई, श्री शिव शंकर, श्रीमति नीता, श्रीमति प्रतिमा सहित अन्य महिलाएं और भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने प्रधानमंत्री के विचारों को आत्मसात करते हुए स्थानीय स्तर पर उनके संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने की बात कही।

कार्यक्रम का उद्देश्य जन-जागरण, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर कार्यकर्ताओं को जागरूक करना था। अंत में सभी ने “स्वच्छता” एवं “एक पेड़ माँ के नाम” जैसे अभियानों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.