August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में नारद जयंती 2025 के अवसर पर “पत्रकारिता सम्मान समारोह” का आयोजन, डिजिटल क्रांति और नागरिक पत्रकारिता विषय पर होगा विमर्श

1 min read

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा अंचल में नारद जयंती 2025 के अवसर पर आद्य पत्रकार देवर्षि नारद पत्रकारिता सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम “डिजिटल क्रांति और नागरिक पत्रकारिता” विषय पर केंद्रित होगा, जिसमें पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और सामाजिक भूमिका पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

इस गरिमामयी आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में श्री आशुतोष पांडेय (IAS), आयुक्त, नगर पालिक निगम कोरबा उपस्थित रहेंगे। वहीं मुख्य वक्ता के रूप में श्री शशांक शर्मा, अध्यक्ष, साहित्य अकादमी, छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद, अपने विचार साझा करेंगे।

📅 यह सम्मान समारोह 28 जून 2025 (शनिवार) को प्रातः 9:30 बजे से विवेकानंद सेवा सदन, बुधवारी बायपास रोड, कुआंभट्ठा, कोरबा में आयोजित होगा।

कार्यक्रम का आयोजन देवर्षि नारद जयंती समिति, जिला कोरबा (छ.ग.) द्वारा किया जा रहा है, जिसमें पत्रकारिता से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है। यह आयोजन न केवल सम्मान का प्रतीक होगा, बल्कि पत्रकारिता की सामाजिक ज़िम्मेदारी और तकनीकी परिवर्तनों पर संवाद का एक सशक्त मंच भी प्रदान करेगा

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.