August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

श्री सप्तदेव मंदिर में निकली भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा, भक्तिभाव और उल्लास से गूंजा वातावरण

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/     श्री सप्तदेव मंदिर परिसर स्थित पुरीधाम में भगवान श्री जगन्नाथ जी, भाई बलदाऊ और बहन सुभद्रा जी के पावन रथयात्रा उत्सव को शुक्रवार, 27 जून 2025 को बड़ी श्रद्धा, उल्लास और पारंपरिक भव्यता के साथ मनाया गया। यह उत्सव अक्षय द्वितीया के पावन अवसर पर संपन्न हुआ।

प्रातः 9:00 बजे मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना का आयोजन हुआ, जिसमें मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी अमरनाथ अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल, संतोष देवी अग्रवाल, सरला मित्तल एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे। श्रद्धा, आस्था और भक्ति से ओतप्रोत इस कार्यक्रम में वातावरण भक्तिरस से सराबोर हो गया।

पुरीधाम, जो कि श्री सप्तदेव मंदिर परिसर में स्थापित चारधाम में से एक है, में हर वर्ष की तरह इस बार भी रथयात्रा परंपरागत रूप से निकाली गई। यह यात्रा पुराना बस स्टैंड से शुरू होकर सीतामढ़ी, कोरबा तक निकाली गई, जिसमें भगवान जगन्नाथ जी, बलदाऊ जी और सुभद्रा जी को मौसीजी के घर विश्राम हेतु ले जाया गया।

रथयात्रा के स्वागत में श्री सप्तदेव मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख ट्रस्टी हार्दिक मोदी, निकिता मोदी, वैद्यिक मोदी और अवन्या मोदी ने भगवान का पूजन एवं स्वागत बड़े भव्य रूप में किया। मंत्रोच्चार के साथ पूजन विधि मंदिर के मुख्य पुजारी श्री नवीन तिवारी महाराज और श्री सोमदत्त द्विवेदी महाराज के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

इस अवसर पर भक्तों ने हरि नाम संकीर्तन, प्रसाद वितरण और भक्ति गीतों के माध्यम से अपनी श्रद्धा प्रकट की। आयोजन की भव्यता, श्रद्धालुओं की सहभागिता और व्यवस्था की सराहना करते हुए सभी ने इसे एक स्मरणीय आध्यात्मिक अनुभव बताया।

श्री सप्तदेव मंदिर का यह आयोजन कोरबा क्षेत्र में रथयात्रा की आध्यात्मिक गरिमा को बनाए रखते हुए श्रद्धालुओं को भगवान श्री जगन्नाथ जी की कृपा का साक्षात अनुभव प्रदान करता है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.