August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

आदिवासी शक्तिपीठ कोर ग्रुप की बैठक सम्पन्न, नए अध्यक्ष के मनोनयन एवं विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों पर हुई चर्चा

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   कोरबा। आदिवासी समाज की सांस्कृतिक पहचान एवं संगठनात्मक मजबूती के लिए कार्यरत आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा के कोर ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक शक्तिपीठ सभागार में संपन्न हुई। इस बैठक में पूर्व अध्यक्ष शिव नारायण सिंह कंवर के निधन उपरांत नए अध्यक्ष के मनोनयन के साथ-साथ आगामी अगस्त माह में आयोजित होने वाले विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में यह तय किया गया कि इस वर्ष भी पूर्व वर्षों की भांति विश्व आदिवासी दिवस को भव्य स्तर पर पांच दिवसीय आयोजन के रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली व समावेशी बनाने हेतु पिछले आयोजनों के अनुभवों के आधार पर नई कार्ययोजना पर सुझाव आमंत्रित किए गए और कई प्रस्ताव पारित किए गए।

बैठक में शक्तिपीठ के संरक्षक मोहन सिंह प्रधान, रघुवीर सिंह मार्को, एम.पी. सिंह तंवर, गंगा सिंह कंवर, रमेश सिरका, गेंदालाल सिदार, प्रवीण पालिया, राम खैरवार, भगत, धर्मेंद्र ध्रुव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक का संचालन रघुवीर सिंह मार्को ने किया, जिन्होंने सभी सदस्यों के विचारों को संकलित करते हुए आगामी कार्ययोजना के प्रारूप को प्रस्तुत किया। बैठक में यह भावना व्यक्त की गई कि समाज के गौरवपूर्ण इतिहास, परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहरों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है, और विश्व आदिवासी दिवस इसका सशक्त माध्यम है।

कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी पदाधिकारियों से सक्रिय भागीदारी का आग्रह किया गया। बैठक के समापन पर पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय शिव नारायण सिंह कंवर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया गया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.