March 19, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बस्तर सांसद महेश कश्यप ने दंतेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना, आपातकाल संगोष्ठी और सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हुए शामिल

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा राहुल ****/ दंतेवाड़ा। बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप अपने एक दिवसीय प्रवास पर गुरुवार को दंतेवाड़ा पहुंचे। उनके नगर आगमन पर विधायक श्री चैतराम अटामी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री संतोष गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल मुडामी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया।

दंतेवाड़ा पहुंचने के बाद सांसद महेश कश्यप ने सर्वप्रथम बस्तर अंचल की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी के मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की खुशहाली, सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

इसके पश्चात सांसद जिला ग्रंथालय में आपातकाल की 50वीं बरसी पर आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में शामिल हुए, जहाँ उन्होंने कांग्रेस द्वारा देश पर थोपे गए आपातकाल को लोकतंत्र के काले अध्याय के रूप में वर्णित करते हुए युवाओं को इससे सीख लेने का संदेश दिया।

कार्यक्रम उपरांत सांसद मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में भी शामिल हुए, जहां उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

अपने प्रवास के दौरान सांसद महेश कश्यप ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर विकास कार्यों की प्रगति और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सुझाव प्राप्त कर आगामी विकास रणनीति को और सशक्त करने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम जनसंपर्क और संगठनात्मक एकजुटता का प्रतीक बना।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.