August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सेवा, सुशासन और बलिदान दिवस पर भाजपा कोसाबाड़ी मंडल ने किया जनजागरूकता कार्यक्रम, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के साथ लिया विकसित भारत 2047 का संकल्प

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   कोरबा। भारतीय जनता पार्टी कोसाबाड़ी मंडल द्वारा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण, आपातकाल एवं बलिदान दिवस के अवसर पर एक जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वार्ड क्रमांक 25 एवं 27 में आयोजित हुआ, जिसमें आम नागरिकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साझा किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान शिवाजी नगर में मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमती मंजू सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य महिला मोर्चा ने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। वहीं महाराणा प्रताप नगर में मुख्य वक्ता श्री नरेंद्र देवांगन, जिला युवा मोर्चा महामंत्री एवं पार्षद रहे।
आपातकाल के संदर्भ में श्री अजय दास वैष्णो ने उस समय के राजनीतिक एवं सामाजिक परिप्रेक्ष्य को विस्तारपूर्वक साझा किया, जबकि बलिदान दिवस के विषय पर डॉ. राजेश राठौर, मंडल अध्यक्ष, कोसाबाड़ी मंडल ने उपस्थित जनों को संबोधित किया।

 

इस कार्यक्रम में वार्ड पार्षद श्रीमती वर्षा दिनेश वैष्णव, मंडल महामंत्री श्रीमती सुमन सोनी, मंडल उपाध्यक्ष श्री दिनेश वैष्णव, मंडल मंत्री श्री मिलाप बरेट, संयोजक श्री धर्मपाल सोलंकी, सह-संयोजक श्री जे पी हवाई, श्री अप्पू सिंह, श्रीमती राखी तिवारी, श्रीमती अलका सिंह, श्रीमती चंचल राठौर, श्रीमती किया सिंह गुप्ता, अशोक राठौर, जुगल पालीवाल, दिनेश जैन, युवराज नंदू, श्री मुन्ना साहू, श्री जीव, श्री अयोध्या सोनी, श्रीमती सरला सिंह, श्री दीपक कश्यप सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा – “एक पेड़ मां के नाम” अभियान, जिसमें पौधारोपण करते हुए सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और विकसित भारत 2047 के संकल्प को दोहराया।
यह आयोजन जन-जागरूकता, राष्ट्रवाद और पर्यावरण संरक्षण के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.