March 19, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

महापौर संजू देवी राजपूत ने दत्तक ग्रहण कार्यक्रम में की सेवा भारती को सहयोग की शुरुआत, 51,000 रुपये की वार्षिक सहायता की घोषणा 🔸

कोरबा, 26 जून 2025 —
 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत द्वारा सामाजिक सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। दत्तक ग्रहण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित समारोह में महापौर ने घोषणा की थी कि नगर निगम महापौर मद से प्रत्येक वर्ष 51,000 रुपये की राशि सेवा भारती कोरबा को सहयोग स्वरूप प्रदान की जाएगी।

इस घोषणा की विधिवत शुरुआत आज महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत द्वारा की गई। उन्होंने प्रथम वर्ष की सहायता राशि जारी कर इस सहयोग की औपचारिक शुरुआत की। यह सहयोग सेवा भारती कोरबा द्वारा संचालित सामाजिक, शैक्षणिक और सेवा कार्यों को नई गति देने में सहायक सिद्ध होगा।

सेवा भारती कोरबा ने इस सहयोग के लिए महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है और कहा कि यह सहयोग उनके सेवा संकल्प को मजबूती प्रदान करेगा।

यह पहल नगर निगम कोरबा की सामाजिक प्रतिबद्धता और जनकल्याण के प्रति समर्पण को दर्शाती है। महापौर की इस पहल की सर्वत्र सराहना हो रही है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.