March 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरमेऱ संकुल केंद्र में हुआ शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी बच्चों का किया गया आत्मीय स्वागत

 

कोरबा। करतला विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटमेऱ स्थित संकुल केंद्र में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत करतला के उपाध्यक्ष मनोज झा रहे। उनके साथ जनपद पंचायत सभापति लक्ष्मीन बाई, जनपद सदस्य रीना सिदार, दुलार सिंह राठिया, ग्राम पंचायत कोटमेऱ के सरपंच मुकेश राठिया, पूर्व सरपंच नीलांबर राठिया, समाजसेवी मयूर पारीक, संजू वैष्णव एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी संदीप पांडे विशेष रूप से उपस्थित रहे।

संकुल केंद्र के समस्त प्रधान पाठकों में जीवन लाल, ओम प्रकाश बघेल, श्रीमती कौर मैडम, ध्रुव राठौर सहित शिक्षकगण, अभिभावक एवं ग्रामीण जन बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के तैल चित्र पर पूजन-अर्चन के साथ की गई। तत्पश्चात नवप्रवेशी बच्चों का पारंपरिक स्वागत करते हुए चंदन का तिलक लगाया गया, मिठाई खिलाई गई एवं पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया। इस आत्मीय स्वागत से बच्चे एवं उनके अभिभावक अत्यंत प्रसन्न नजर आए।

मुख्य अतिथि मनोज झा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि — “विद्यालय सिर्फ शिक्षा का मंदिर नहीं बल्कि संस्कारों का केंद्र भी है। शासन द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे संसाधनों जैसे मध्याह्न भोजन, गणवेश, साइकिल एवं पुस्तकें विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में सहायक हैं। हमें इनका सम्मान करते हुए कठिन परिश्रम करना चाहिए, ताकि हम एक आदर्श नागरिक बन सकें।”

इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने भी बच्चों को प्रेरणास्पद संदेश देते हुए शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ, जिसे प्रधानपाठक ओमप्रकाश बघेल ने व्यक्त किया।

यह शाला प्रवेश उत्सव ग्रामीण समुदाय के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया, जिसमें शिक्षा के प्रति जनचेतना का भाव देखने को मिला।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.