March 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बालको में “आपातकाल : काला दिवस” पर संगोष्ठी आज, विद्या भारती के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जुड़ावन सिंह ठाकुर होंगे मुख्य वक्ता

कोरबा, 26 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   भारतीय जनता पार्टी बालको मंडल, जिला कोरबा द्वारा “आपातकाल : काला दिवस” की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज दिनांक 26 जून को संकल्प से सिद्धि अभियान के अंतर्गत एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शाम 4 बजे बालको नगर स्थित उत्सव वाटिका में संपन्न होगा।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता होंगे – परम आदरणीय श्री जुड़ावन सिंह ठाकुर, जो वर्तमान में विद्या भारती के मध्य प्रांत (मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़) के उपाध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। वे इस अवसर पर आपातकाल की पृष्ठभूमि, उसके दमनकारी प्रभाव और लोकतंत्र की रक्षा में जन सहभागिता के महत्व पर प्रकाश डालेंगे।

इस कार्यक्रम में मंडल के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ सहित सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, पार्षदों, संयोजकों, सह-संयोजकों, बूथ अध्यक्षों एवं बूथ समितियों के सदस्यों सहित गणमान्य नागरिकों की सहभागिता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की गई है।

कार्यक्रम रूपरेखा:

तिथि: 26 जून 2025, दिन गुरुवार

समय: शाम 4:00 बजे

स्थान: उत्सव वाटिका, बालको नगर

इस कार्यक्रम के संयोजक श्री मंगल बंदे एवं सह-संयोजक हेमलता निर्मलकर हैं।
मंडल अध्यक्ष डिलेन्द्र यादव ने सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से कार्यक्रम में समय पर पहुंचने और लोकतंत्र की रक्षा के इस ऐतिहासिक प्रसंग को साझा रूप से स्मरण करने का आग्रह किया है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.