प्रांतीय अग्रवाल संगठन ने 18 जिला आयोग गठित किए, कोरबा में सदस्यों का हुआ भव्य सम्मान समारोह




कोरबा, 23 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के तत्वावधान में श्री अग्रसेन भवन, कोरबा में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में भगवान श्री अग्रसेन जी के 18 गोत्रों के आधार पर 18 जिला आयोगों का गठन किया गया एवं संगठन के आजीवन और त्रैवार्षिक सदस्यों का सम्मान समारोह संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं भगवान श्री अग्रसेन जी की आरती के साथ हुआ। इस अवसर पर संगठन के चेयरमेन श्री अशोक मोदी, मुख्य अतिथि अग्रवाल सभा कोरबा के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथियों में श्रीकांत बुधिया, बजरंग अग्रवाल, श्रीमती उमा बंसल, प्रेमा अग्रवाल, किरण मोदी, शिव अग्रवाल, मनीषा गोयल, मनोज अग्रवाल, राजा मोदी, गौरव मोदी, भगवती प्रसाद गोयनका, ओमप्रकाश गोयनका, अंकित गोयनका, विजय गोयनका एवं राधिका मोदी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में अग्रवाल सभा कोरबा के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र अग्रवाल, श्रीमती उमा बंसल, श्रीमती प्रेमा अग्रवाल, श्रीमती सरला मित्तल एवं श्रीमती मनीषा गोयल ने अपने विचार प्रकट किए। तत्पश्चात चेयरमेन श्री अशोक मोदी ने विगत सात महीनों में संगठन द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों की जानकारी दी एवं 18 आयोगों के गठन की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की।

18 जिला आयोगों में नियुक्त संयोजक / सह संयोजकों की सूची निम्नानुसार है:
1. अग्र अलंकरण एवं सम्मान आयोग – संयोजिका: श्रीमती उमा बंसल
2. मंगल परिणय एवं परिचय आयोग – संयोजिका: रजनी डालमिया, सह संयोजिका: ज्योति अग्रवाल
3. अग्र पंचायत पारिवारिक आयोग – संयोजक: श्री राजेन्द्र अग्रवाल
4. गौशाला एवं गौ सेवा आयोग – संयोजक: जयंत अग्रवाल, सह संयोजक: शंकर अग्रवाल
5. राजनीति आयोग – संयोजक: हितानंद अग्रवाल
6. चार्टर्ड अकाउंटेंट आयोग – संयोजक: अमर अग्रवाल, सह संयोजक: अंकित गोयनका
7. डॉक्टर मेडिकल आयोग – संयोजक: डॉ. आशीष अग्रवाल, डॉ. राखी अग्रवाल
8. सदस्यता विस्तार आयोग – संयोजक: बजरंग अग्रवाल
9. विधिक (अधिवक्ता) आयोग – संयोजक: गौरव मोदी
10. व्यापार एवं उद्योग आयोग – संयोजक: अखिल अग्रवाल
11. अनाथाश्रम / बेसहारा आयोग – संयोजक: मनोज अग्रवाल
12. वरिष्ठ नागरिक एवं बुद्धिजीवी आयोग – संयोजक: श्रीमती सरला मित्तल
13. शिक्षा, स्कूल-कॉलेज एवं खेल आयोग – संयोजक: मुकेश गोयल
14. प्रशासनिक आयोग – संयोजक: श्रीकांत बुधिया
15. आई.टी. / तकनीकी आयोग – संयोजक: सुभाष अग्रवाल, सह संयोजक: अनिल मोदी, डॉ. राकेश अग्रवाल
16. मठ मंदिर एवं धर्म प्रचार आयोग – संयोजक: विजय गोयनका
17. अग्र सेना एवं श्रम आयोग – संयोजक: राजेश अग्रवाल, सह संयोजक: दीपक एवं मनीषा गोयल
18. मीडिया एवं प्रचार-प्रसार आयोग – संयोजक: अजय अग्रवाल
सभी नवमनोनीत संयोजकों एवं सह संयोजकों ने अपने दायित्वों को पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर कोरबा जिले के सभी आजीवन एवं त्रैवार्षिक सदस्यों को सम्मान स्वरूप प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री मुकेश गोयल द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन श्री बजरंग अग्रवाल ने किया।
यह आयोजन अग्रवाल समाज की संगठनात्मक सुदृढ़ता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में एक सशक्त कदम के रूप में सराहनीय रहा।


