March 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

उरगा मंडल के ग्राम चितापाली में भाजपा ने आयोजित की ग्राम चौपाल, केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर हुआ संवाद

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  चितापाली, उरगा | प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से “विकसित भारत का अमृतकाल” विषय पर केंद्रित संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत उरगा मंडल के ग्राम चितापाली में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जन चौपाल का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ की गई। अतिथियों का स्वागत परंपरागत रूप से श्रीफल भेंट कर किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अधिवक्ता पवन कुमार कंवर (मंडल महामंत्री, भाजपा उरगा) ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि “भारत को विकसित राष्ट्र बनाने हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने जीवन को समर्पित कर दिया है।” उन्होंने विशेष रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, उज्जवला योजना, शौचालय योजना, जनधन योजना सहित वय वंदन योजना का उल्लेख किया तथा 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों से पंजीयन कराने का आग्रह भी किया।

मंडल उपाध्यक्ष गोवर्धन पटेल ने ऑपरेशन सिंदूर, आत्मनिर्भर भारत जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि किस तरह इन योजनाओं से आमजन को लाभ मिल रहा है।

कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त मंडल महामंत्री पवन कंवर का भी श्रीफल भेंटकर विशेष स्वागत किया गया।

इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष श्रीमती सलजा रंगारी, महिला प्रमुख श्रीमती अग्नि देवी, शक्तिकेंद्र सह संयोजक भरत रंगारी, भुवनेश्वरी कंवर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.