May 6, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में सावन मास में होगा श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन, प्रदीप मिश्रा जी के मुखारविंद से होगा अमृतमयी प्रवचन, भूमि पूजन के साथ हुई तैयारियों की शुरुआत

कोरबा, 25 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने हेतु कोरबा में श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन 12 जुलाई से 18 जुलाई 2025 तक प्रतिदिन आयोजित होगा, जिसमें सुप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कथावाचक भागवत भूषण पंडित श्री प्रदीप मिश्रा जी (सीहोर वाले) अपने मुखारविंद से शिव महिमा का वर्णन कर श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अमृत से सराबोर करेंगे।

इस महाकथा आयोजन की तैयारियों का शुभारंभ आज दिनांक 25 जून को श्री महाकाल भक्त मंडल कोरबा के सभी सदस्यों एवं क्षेत्र के श्रद्धालु जनों की उपस्थिति में विधिवत भूमि पूजन के साथ किया गया। पूजा-अर्चना के उपरांत कथा स्थल पर टेंट और अन्य व्यवस्थाओं का कार्य प्रारंभ कर दिया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु स्थानीय श्रद्धालु जनों में विशेष उत्साह देखा गया। आयोजन समिति ने बताया कि कथा के दौरान शिव भक्तों के लिए विशेष बैठक व्यवस्था, प्रसाद वितरण, पार्किंग व अन्य सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, जिससे श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के इस आध्यात्मिक आयोजन का लाभ ले सकें।

सावन मास में इस कथा आयोजन को लेकर कोरबा में शिव भक्ति का माहौल बन गया है और आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.