March 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर कोरबा में मीसा बंदियों का हुआ सम्मान, कलेक्टर अजीत वसंत ने किया नमन

 

कोरबा, 25 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मीसा बंदियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए आपातकाल के दौरान मीसा (Maintenance of Internal Security Act) के अंतर्गत जेल गए स्वतंत्रता सेनानियों और लोकतंत्र रक्षकों को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

कलेक्टर श्री वसंत ने अपने उद्बोधन में कहा कि मीसा बंदियों ने देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए जिस साहस और संकल्प का परिचय दिया, वह भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का गौरवपूर्ण अध्याय है। उन्होंने कहा कि ऐसे संघर्षशील व्यक्तित्व हमारे लिए प्रेरणास्त्रोत हैं, जिनसे नई पीढ़ी को सीखने की आवश्यकता है।

 

 

समारोह के दौरान मीसा बंदी श्री मूरित राम साहू ने अपने संघर्ष की कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि वे उस समय कॉलेज में छात्र नेता थे और रैली निकालने के कारण उन्हें गिरफ्तार कर 16 माह जेल में रखा गया। उन्होंने कहा कि जेल में कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने लोकतंत्र के लिए संघर्ष जारी रखा।

इस अवसर पर मीसा बंदी रहे स्व. एल. एन. कड़वे की धर्मपत्नी श्रीमती उर्मिला कड़वे ने भी आपातकाल के दौरान झेली गई पीड़ा और सामाजिक चुनौतियों को साझा किया। उनके अनुभवों ने उपस्थित जनसमूह को भावुक कर दिया।

कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री मनोज कुमार बंजारे, अन्य प्रशासनिक अधिकारी, मीसा बंदियों के परिवारजन और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य उन गुमनाम नायकों को स्मरण करना था, जिन्होंने देश के लोकतंत्र की रक्षा हेतु अपने जीवन का अमूल्य समय न्योछावर किया।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.