जवाली मंडल में आपातकाल की 50वीं बरसी पर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन कार्यशाला सम्पन्न




📍जवाली, 25 जून 2025 (बुधवार):
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में 25 जून 1975 को लगे आपातकाल की 50वीं बरसी के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जवाली मंडल द्वारा समरसता भवन में मंडल स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। यह आयोजन कांग्रेस शासन काल के दमनकारी नीतियों के विरोध में सांकेतिक प्रदर्शन स्वरूप किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी और भाजपा के शिल्पकारों के छायाचित्रों में दीप प्रज्वलन कर की गई। इसके उपरांत सभी कार्यकर्ताओं ने परिचय के साथ अपने विचार व्यक्त किए। कार्यशाला में मंडल अध्यक्ष श्रवण कुमार तंवर, महामंत्री महेंद्र कुमार यादव एवं वीरेंद्र नामदेव ने मुख्य वक्ता के रूप में आपातकाल की विभीषिका पर विस्तृत प्रकाश डाला।

वक्ताओं ने बताया कि 1975 से 1977 तक चले 21 महीनों के आपातकाल में लोकतांत्रिक संस्थानों का गला घोंटा गया, विपक्षी नेताओं को जेलों में ठूंसा गया और देश में तानाशाही शासन स्थापित कर दिया गया था। श्रीमती इंदिरा गांधी की एकपक्षीय कार्यशैली, उनके छोटे पुत्र संजय गांधी और बंसीलाल जैसे नेताओं के प्रभाव में लिए गए कठोर निर्णयों से संविधान की आत्मा को ठेस पहुँची। इन दमनकारी नीतियों का विवरण श्री पी.एन. धर की पुस्तक में भी मिलता है।
वक्ताओं ने यह भी बताया कि जनता ने इसका जवाब 1977 के आम चुनाव में कांग्रेस को हराकर दिया और लोकतंत्र के सजग प्रहरी जयप्रकाश नारायण, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी आदि नेताओं को इसका श्रेय जाता है।
कार्यशाला में उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ता:
ईश्वर प्रसाद बघेल, राजकुमार कश्यप, गुलाब दास महंत, मनबोध दास महंत, कलावती जनार्दन, सुरेखा बाई, सविताबाई, मनोज कुर्रे, मोहर सिंह मरकाम, बनवाली प्रजापति, हरीश कुमार, मिथिलेश गणेशराम सूर्यवंशी (पत्रकार), हर्ष कुमार, शिवरतन महानंद, द्वारिका यादव, भुवन पाल सिंह, राम सिंह, दिल हरण सिंह, बृजेश मरकाम, बृजपाल, गायत्री चौहान, रामकुमार, फेकूराम, राजेंद्र कुमार, रामविलास, प्रेम कुमार, राधेश्याम उईके, मनोहर लाल, जगजीवन, मोहनदास (विधायक प्रतिनिधि) आदि।
आगामी कार्यक्रम:
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 29 जून को प्रसारित होने वाले मन की बात कार्यक्रम को सार्वजनिक रूप से ग्राम जवाली में वीरेंद्र नामदेव की दुकान के समक्ष कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों के बीच श्रवण हेतु आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन महेंद्र यादव ने किया तथा ईश्वर प्रसाद बघेल और वीरेंद्र नामदेव ने आभार प्रदर्शन किया। अंत में सभी के लिए स्वल्पाहार की विशेष व्यवस्था की गई।


