August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा दर्री मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मंत्री लखनलाल देवांगन से लिया आशीर्वाद, जताया आभार

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ भारतीय जनता पार्टी मंडल दर्री के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने आज छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री माननीय लखनलाल देवांगन जी से उनके निवास कोंहडिया पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की और आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। मंत्री श्री देवांगन ने पदाधिकारियों पर जो विश्वास जताते हुए उन्हें संगठनात्मक दायित्व सौंपा है, उसके लिए सभी पदाधिकारियों ने उनका आभार प्रकट किया।

इसके पश्चात सभी ने भाजयुमो महामंत्री एवं निर्विरोध पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन जी से भी भेंट कर उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया।

 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से दर्री मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह ठाकुर जी, वरिष्ठ भाजपा नेता तुलसी ठाकुर जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष ईश्वर साहू जी, जिला कार्यसमिति सदस्य मनोज अग्रवाल जी, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष राज जायसवाल जी, उपाध्यक्ष विजय मिरी जी, उपाध्यक्ष होमलाल भरिया जी, उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता पांडेय जी, महामंत्री अंजय अग्रवाल जी, महामंत्री किशोर साहू जी, मंडल मंत्री अनिल गिरी जी, मंडल मंत्री श्रीमती सरोज ठाकुर जी, मंडल मंत्री श्रीमती पंच कुंवर कंवर जी, मंडल मंत्री श्रीमती ज्योति वैष्णव जी, कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा जी तथा भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भूपेन्द्र साहू जी, उमेश साहू जी एवं श्याम ध्रुव जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

पदाधिकारियों ने मंत्रीजी द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों को संगठनात्मक कार्यों में पूर्ण निष्ठा से लागू करने का संकल्प दोहराया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.