May 6, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सचिन पायलट द्वारा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पर टिप्पणी पर बोली भाजपा*

*कांग्रेस प्रभारी ने खुद माना,कांग्रेसी वसूलीबाज है:रंजना साहू*

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  *रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक रंजना साहू ने कहा है कि भ्रष्टाचार, अवैध वसूली और आपराधिक मनोवृत्ति कांग्रेस के डीएनए में इस कदर रच-बस गई है कि अब कांग्रेस के बड़े नेता भी अपनी बैठकों में इसे खुलेआम स्वीकार करने से नहीं हिचकिचा रहे हैं। श्रीमती साहू ने मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से कहा कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के रायपुर प्रवास के सम्बन्ध में चर्चा के दौरान प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा को एक तरह से ‘वसूलीबाज’ बताने से गुरेज नहीं किया।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती साहू ने मीडिया रिपोर्ट का हवाला देकर कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का आगामी 7 जुलाई को रायपुर प्रवास का कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस की पोलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में तय हुआ। बैठक में आकाश शर्मा, जिन्होंने रायपुर दक्षिण का उपचुनाव भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी के खिलाफ लड़ा था, भी मौजूद थे। जब खड़गे की सभा में भीड़ जुटाने के लक्ष्य की चर्चा चल रही थी, तब शर्मा ने कहा कि पार्टी हमको संसाधन उपलब्ध करवाएगी तो हम भीड़ जुटा लेंगे। इस पर पायलट ने शर्मा से कहा कि आप तो बहुत सारी उगाही करते हैं तो फिर पार्टी से क्यों पैसा लेना है? पायलट ने तो यहाँ तक कह दिया कि “जब पार्टी आपको (शर्मा को) टिकट दे रही थी तो क्या आपसे पैसे मांगे गए थे? नहीं न, तो फिर आप संसाधन क्यों मांग रहे हो? मैंने (पायलट स्वयं) तो यहां तक सुना है कि सबसे ज्यादा वसूली तुम्हीं करते हो, ऐसे में आप संसाधन खुद जुटा सकते हो।” रिपोर्ट्स के मुताबिक बेहद नाराजगी से भरे पायलट ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज से शर्मा को कोई भीड़ न लाने को कहने के लिए ताकीद करते हुए यह भी कह दिया कि शर्मा को मंच पर भी बैठने नहीं दिया जाएगा। श्रीमती साहू ने कहा कि इससे यह साफ होता है कि पायलट भी यह मानते हैं कि कांग्रेस के नेता आज भी लोगों को लोगों से उगाही कर रहे हैं, चंदा ले रहे हैं, अवैध वसूली कर रहे हैं और सत्ता जाने के बाद भी इनका यह काम अभी भी चालू है।
——————-

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.